Monday, 6 July 2015

18 सितंबर को लॉन्च होगा Apple iPhone 6s और iPhone 6s Plus!




18 सितंबर को लॉन्च होगा Apple iPhone 6s और iPhone 6s Plus!
एप्पल iPhone के दीवानों के लिए खुशखबरी है. खबरों की मानें तो Apple iPhone 6s और Apple iPhone 6s Plus इस साल 18 सितंबर को बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
कुछ दिनों पहले इस फोन के केस की कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं. इससे पहले एप्पल के इन दो नए फोन के 19 सितंबर को लॉन्च होने की बात कही जा रही थी. पिछले साल 2014 में Apple ने iPhone 6 और iPhone 6 Plus को 19 सितंबर को ही लॉन्च किए गए थे. ये दोनों फोन ऐप्पल की हर फोन की तरह ही हाथों हाथ बिके थे.
खास बात यह है कि एप्पल पहले ही iOS9 की घोषणा कर चुका है और समझा जा रहा है कि हमेशा की तरह कंपनी नए ओएस के साथ नया फोन भी लॉन्च करेगी. हालांकि, नए आईफोन के फीचर्स को लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन समझा जा रहा है कि कंपनी अपने नए प्रोडक्ट में फोर्सटच के साथ कैमरा की क्वालिटी को बढ़ाएगी. यही नहीं, बेहतर प्रोसेसिंग के लिए रैम को भी दोगुना किए जाने की बात कही जा रही है.


No comments:

Post a Comment