Saturday, 11 July 2015

चीन से आए चावल में मिला प्लास्टिक चावल

अहमदाबाद ,जागरण संवाददाता । गुजरात में चीन से आयात किए गए चावलों में प्लास्टिक से बने चावलों की मिलावट मिली है। अहमदाबाद से दक्षिण गुजरात में भेजे गए चावलों में नवसारी के खाद्य विभाग ने यह मिलावट पकड़ी है।
नवसारी के खाद्य एवं दवा विभाग ने शनिवार को छापा मारकर फुटपाथ पर खाद्य पदार्थ बेचने वाले लॉरी व ढाबा मालिकों के यहां से यह नकली चावल पकडे़। उसके बाद नवसारी, सूरत आदि शहरों में भी खाद्य विभाग ने जगह-जगह छापा मारकर चीन से आयात किए गए चावलों का बड़ा भंडार जब्त कर लिया।
एरोमती, रॉयल, एफएसएसएजे आदि ब्रांड के नाम से अहमदाबाद से सूरत, नवसारी, वलसाड आदि जिलों में भेजे गए चावलों में प्लास्टिक से बने नकली चावलों की मिलावट मिली है। नकली चावल के खुलासे के बाद प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए हैं। मैगी नूडल्स में लेड व हानिकारक तत्वों के मिले होने के बाद उस पर लगे प्रतिबंध के चलते खाद्य विभाग पूरे राज्य में सतर्क हो गया है।

No comments:

Post a Comment