Friday, 10 July 2015

HUL के शैम्‍पू से लेकर डि‍टरजेंट हुए महंगे, 7% तक बढ़ाए दाम


नई दि‍ल्‍ली। एफएमसीजी सेक्‍टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्‍तान यूनि‍लि‍वर लि‍. ने अपने कुछ प्रोडक्‍ट्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। सूत्रों के मुताबि‍क, डि‍टरजेंट, शैम्‍पू, फैब्रि‍क कंडीशनर और फ्लोर क्‍लीनर कैटेगरी की कीमतों में जून-जुलाई के दौरान 1.5 से 6.7 फीसदी तक का इजाफा कि‍या है। कंपनी ने जून में शैम्‍पू, टूथपेस और फेसवॉश कैटेगरी में तीन नए प्रोडक्‍ट लॉन्‍च किए हैं।
कौन-कौन से प्रोडक्‍ट्स हुए महंगे
लेकमे मैक्‍सि‍मम पीच मि‍ल्‍क क्रीम (200 एमएल पैक) को 5 रुपए तक महंगा कर दि‍या है। अब इसकी कीमत 270 रुपए कर दी गई है। फेयर एंड लवली मेन मैक्‍स फेयरनेस फेसवॉश (20 ग्राम पैक) की कीमत 30 रुपए से बढ़ाकर 32 रुपए कर दि‍या गया है।
ऐसे ही सनसि‍ल्‍क थि‍क एंड स्‍ट्रॉन्‍ग शैम्‍पू (340 एमएल पैक) की कीमत 220 रुपए से बढ़ाकर 225 रुपए कर दी गई है। इसी तरह, सनसि‍ल्‍क पर्फेक्‍ट स्‍ट्रेट शैम्‍पू का दाम 130 रुपए से बढ़ाकर 132 रुपए कि‍या गया है। स्‍टॉक ब्रोकिंग कंपनी शेयरखान की ताजा रि‍पोर्ट के मुताबि‍क, साबून, स्‍कीन क्रीम, बॉडी लोशन, फेस वॉश और शैम्‍पू सेगमेंट में एचयूएल सबसे बड़ी कंपनी है। रि‍पोर्ट में कहा गया है कि‍ इस कैटेगरी में होने वाली सेल्‍स में पि‍छले सात साल के दौरान डबल डि‍जि‍ट ग्रोथ दर्ज की गई है।
होम केयर प्रोडक्‍ट भी हुए महंगे
कंपनी ने सर्फ एक्‍सेल मैटि‍क डि‍टरजेंट (500 ग्राम पैक) को 3 रुपए और लि‍ली फ्रेश (800 एमएल बोतल) को 8 रुपए महंगा कर दि‍या है। इसके अलावा, डोमैक फ्लोर क्‍लीनर की कीमत (500 एमएल बोतल) को 2 रुपए बढ़ाकर कर 70 रुपए कर दि‍या है।
पर्सनल केयर सेगमेंट में कंपनी ने वेसलि‍न इंटेंसि‍व केयर बॉडी लोशन (300 एमएल पैक) की कीमत 185 रुपए से बढ़ाकर 185 रुपए कर दि‍या है। इसके अलावा, पॉन्‍ड्स ड्रीमफ्लोवर टैल्‍क (400 ग्राम पैक) की कीमत 5 रुपए बढ़ा दी है।

No comments:

Post a Comment