नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बरसात आफत बनती जा रही है। अलग-अलग घटनाओं में मकान-दीवार ढहने से उत्तर प्रदेश में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों के घायल होने की खबर है। वहीं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बादल फटने से छह लोगों की जान चली गई। तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया। आवाजाही रुकने से दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंसे हैं। हरियाणा के सोनीपत में दोमंजिला भवन गिरने से एक किसान सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हिसार के कैमरी गांव में घर की कच्ची छत गिरने से मलबे में चार लोग दब गए। एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन को अस्पताल में दाखिल कराया गया। देहरादून में एक रेस्तरां ढहने से मजदूर की जान चली गई और आठ लोग घायल हो गए। उत्तराखंड में पिछले 40 घंटे से हो रही बारिश के बीच जगह-जगह हो रहे भूस्खलन से कई संपर्क मार्ग बंद हो गए। दिल्ली में सड़कों पर जाम के कारण यातायात प्रभावित हुआ, वही बारिश के कारण खराब हुई बसें और जलभराव के कारण भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Sunday, 12 July 2015
उत्तर भारत में भारी बारिश से 31 की मौत, अमरनाथ यात्रा भी रुकी

Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment