Sunday, 12 July 2015

बिहार के 24 नए MLC में से 16 पर दर्ज हैं आपराधिक मामले


पटना। स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद का चुनाव जीतने वाले 24 में से 16 नेताओं के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन 16 में से नौ के ऊपर गंभीर आपराधिक मामले हैं। इसकी पुष्टि चुनाव आयोग को सौंपे इन नेताओं के हलफनामों से होती है। बिहार इलेक्शन वाच ने रविवार को जारी अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भाजपा से चुनाव जीतने वाले 11 में से सात विधान पार्षदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से भी दो पर गंभीर मामले हैं। जदयू के विजेता पांच में से चार और राजद के चार में से तीन के खिलाफ गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। निर्दलीय दोनों विजेताओं के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। भाजपा के सच्चिदानंद राय विजेताओं में सबसे अमीर हैं। उनके पास चार अरब रुपयों से ज्यादा की संपत्ति हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर जदयू के सलमान रागिब हैं। रागिब के पास 21.14 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पटना सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले रीतलाल यादव के पास भी संपत्ति की कमी नहीं। उनके पास 1.24 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

No comments:

Post a Comment