Sunday, 12 July 2015

खुशखबरी: अब पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन होगी ऑनलाइन


पासपोर्ट बनवाने या रीन्यू करवाने वालों के लिए एक राहत की खबर है, अब पासपोर्ट के लिए अनिवार्य मानी जाने वाली पुलिस वेरिफिकेशन ऑनलाइन ही करवाई जा सकेगी. इससे पासपोर्ट 20 दिन में नहीं बल्कि एक हफ्ते से भी कम समय में बन जाएगा.
गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक पासपोर्ट के लिए यह ऑनलाइन वेरिफिकेशन इसी साल नवंबर से शुरू होगी. गृह मंत्रालय सभी एसपी लेवल के पुलिस ऑफिसर्स को डेटाबेस का ऐक्सेस देगा जिसमें आधार कार्ड, मतदाता फोटो पहचान पत्र और नेशनल पॉप्युलेशन रजिस्टर (NPR) की जानकारी होगी. ये सारी जानकारी क्राइम ऐंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (CCTNS) के जरिए मुहैया करवाई जाएगी. इसके जरिए पुलिस पासपोर्ट बनवाने वाले की पहचान , एड्रेस और आपराधिक रिकॉर्ड चेक कर सकेगी.
ये नई सुविधा पुलिस के काम को आसान बनाने के लिए शुरू की जा रही है. ऐसा माना जा रहा है कि पासपोर्ट के लिए वेरिफिकेशन करने वाले एक जगह पर बैठकर आवेदक की जानकारी को वेरिफाई कर सकेंगे.

No comments:

Post a Comment