Thursday, 9 July 2015


नई दिल्ली आपके लिए सस्ते में सोना खरीदने का अच्छा मौका है। प्रमुख गोल्ड लोन देने वाली कंपनी मण्णापुरम फाइनेंस देश के 5 राज्यों में नीलामी करने जा रही है। कंपनी यह नीलामी 125 शाखाओं के जरिए 23 जुलाई 2015 को करेगी। नीलामी के लिए रखी गई गोल्ड ज्वेलरी उन ग्राहकों की होती हैं, जिन्होंने अपने कर्ज नहीं चुकाए हैं। अब कंपनी इनकी नीलामी कर कर्ज की वसूली करेगी।
कहां हो रही है नीलामी
23 जुलाई को होने वाली नीलामी के लिए कंपनी ने बकायदा सूचना जारी की है। यह नीलामी दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और झारखंड में की जाएगी। जो कि सुबह 10 बजे से शुरू होगी। सबसे ज्यादा दिल्ली की शाखाओं में नीलामी की जाएगी। कंपनी दिल्ली में 50 से ज्यादा शाखाओं से नीलामी करेगी। इसी तरह हरियाणा के गुड़गांव में 7 शाखाओं, फरीदाबाद में 4 शाखाओं के साथ बल्लभगढ़, बहादुरगढ़, यमुनानगर,सिरसा, सोनीपत, रोहतक की शाखाओं में नीलामी की जाएगी।
उत्तर प्रदेश में कहां होगी नीलामी
कंपनी नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, एटा, बदायूं आदि शहरों में कई शाखाओं पर नीलामी करेगी। इसी तरह उत्तराखंड के देहरादून औऱ झारखंड के रांची शहर में नीलामी की जाएगी। सभी जगह पर कंपनी 23 जुलाई को नीलामी करेगी।

No comments:

Post a Comment