Thursday, 9 July 2015

10, 20, 100 रुपए के नोट पर मिला VIRUS, मेडिकल रिसर्च में खुलासा


नई दिल्ली. इंडियन करंसी को लेकर एक चौंकाने वाली स्टडी सामने आई है। 10, 20 और 100 के नोट पर खतरनाक वायरस मिले हैं। भारतीय वैज्ञानिकों के एक पैनल द्वारा की गई एक विशेष स्टडी में नोटों पर एंटीबायोटिक प्रतिरोधक जीन पाया गया है। नोटों पर बैक्टीरिया और वायरस भी पाए गए हैं।
काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च के साथ मिलकर इंस्टीट्यूट ऑफ जिनोमिक्स और इंटीग्रेटिव बायोलॉजी के वैज्ञानिकों ने इस स्टडी पर काम किया है। रिपोर्ट में अलर्ट जारी किया है कि करंसी नोट पर मिले फंगस और प्रोटोजोआ से इन्फेक्शन हो सकता है।
10, 20 और 100 के नोट पर मिले वायरस
वैज्ञानिकों ने स्टडी के लिए 10, 20 और 100 के नोटों का इस्तेमाल किया था। इसमें वैज्ञानिकों ने "a shotgun metagenome sequencing approach" तकनीक का सहारा लिया है। वैज्ञानिकों की यह नई पद्धति रोगाणुओं की पहचान करने में कारगर साबित हुई। इससे जटिल डाटा इकट्ठा करने में मदद मिली।
प्रतिरोधक क्षमता को कम करने वाले जीन मिले
"A shotgun metagenome sequencing approach" तकनीक से वैज्ञानिकों को स्टडी के बाद इन नोटों में 78 रोगाणु और 18 ऐसे जीन मिले, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कम करते हैं। वैज्ञानिकों की इस रिपोर्ट को जर्नल 'Plos One' के जून इश्यू में प्रकाशित किया गया है।

No comments:

Post a Comment