बीजिंग। चीन में आमतौर पर दोषियों को दी गई उम्रकैद की सजा नहीं टलती। लेकिन महिलाओं के मामले में यह रियायत है कि यदि कोई महिला गर्भवती है तो शिशु के जन्म के समय तक उसे मोहलत मिल जाती है। इसी तरह के मामले में एक महिला ने उम्रकैद से बचने के लिए 14 बार गर्भवती होने का दावा किया। उनमें से एक दफा उसने झूठ भी बोला। दरअसल वर्ष 2005 में कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में इसे उम्रकैद की सजा सुनाई। उसने तत्काल कोर्ट को गर्भवती होने के बारे में बताया और सजा के अमल पर रोक लगा दी गई। बाद में इस तरह उसने कुल मिलाकर 14 बार गर्भवती होने की बात कही। हालांकि उसका बारंबार गर्भपात कराया गया। इस चक्कर में एक दशक बीत जाने के बाद अब उसे सजा काटने के लिए जेल भेजा गया है।
Thursday, 20 August 2015
सजा से बचने के लिए 14 बार हुई गर्भवती

Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment