Thursday, 20 August 2015

99 की उम्र में प्रेग्नेंट हुर्ई दादी!


क्या कोई वृद्ध महिला 99 वर्ष की उम्र में गर्भवती हो सकती हैं। सुनकर अजीब लग रहा है न।
जी हां, लंदन में रहने वाली 99 वर्षीय डोरिस आयलिंग को मिली अस्पताल की रिर्पोट से तो यही लगता है। महिला को अस्पताल प्रशासन ने पत्र भेजकर बताया है कि वह प्रेगनेंट हैं और उन्हें तय दिन पर डिलिवरी के लिए अस्पताल में भर्ती होना है।
फारेहम कम्यूनिटी हॉस्पिटल ने महिला के नाम के साथ उनकी सही जन्म तिथि भी पत्र में लिखकर भेजी। डोरिस इस साल नवंबर में पूरे 100 साल की हो जाएंगीं। उनके तीन बच्चे हैं और 13 पोते-पोती भी हैं। डोरिस इस रिपोर्ट को पढ़कर चकित हैं। उन्होंने बताया कि मैं कभी भी उस अस्पताल में नहीं गई, मैं जानती ही नहीं कि वह अस्पताल कहां है।
मेरे लिए यह एक राज है कि मुझे यह पत्र कैसे भेजा गया। 29 साल की उम्र तक मैं तीन बच्चों की मां बन चुकी थी। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह पत्र भूलवश भेजा दिया गया है। अस्पताल प्रशासन इसके लिए माफी भी मांग चुका है।

No comments:

Post a Comment