अगर आप देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी लिमिटेड के साथ बिजनेस करना चाहते हैं, तो इस साल अच्छा मौका है। कंपनी वित्त वर्ष 2015-16 में अपनी प्रीमियम कारों के लिए डीलरशिप तैयार कर रही है। इसके तहत कंपनी कुल 100 'नेक्सा' स्टोर खोलेगी। ऐसे में मारुति के साथ प्रीमियम डीलर बनने का आपके लिए पहला मौका है।
क्या है कंपनी की योजना
मारुति सुजुकी लिमिटेड प्रीमियम बाजार सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाने के लिए प्रीमियम कारों के लिए एक्सक्लूसिव डीलर नेटवर्क तैयार कर रही है। कंपनी ने जिसका नाम 'नेक्सा' रखा है। मारुति सुजुकी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग एंड सेल्स)आर.एस.कल्सी ने मनीभास्कर को बताया कि कंपनी अगस्त में आने वाली अपनी नई क्रॉसओवर कार एस-क्रॉस को नेक्सा रिटेल आउट से लॉन्च करेगी। कल्सी के अनुसार, नेक्सा आउटलेट कस्टमर को खास अहसास देंगे। साल 2015-16 में कंपनी देश के 30 शहरों में 100 नेक्सा आउटलेट खोलेगी। जिस पर कंपनी की केवल प्रीमियम सेगमेंट की कारों की बिक्री की जाएगी।
खास होगा नेक्सा
आर.एस.कल्सी के अनुसार, नेक्स रिटेल आउटलेट भारतीय कार इंडस्ट्री के लिए खास होंगे। कस्टमर को यहां पर पूरा डिजिटल एक्सपीरियंस मिलेगा। जहां उसके लिए नॉर्मल सेल्स मैन नहीं होंगे। बल्कि कंपनी इसके लिए रिलेशनशिप मैनेजर की नियुक्ति कर रही है। कंपनी हॉस्पिटेलिटी, एविएशन सहित दूसरे सेक्टर से करीब 700 रिलेशनशिप मैनेजर नियुक्त करने में सहयोग कर रही है। यह मैनेजर डीलर के द्वारा नियुक्त किए जाएंगे।

No comments:
Post a Comment